बेबी बंप के साथ वायरल हुई आम्रपाली दुबे की तस्वीर, एक्ट्रेस ने दिया फैंस को बड़ा झटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर एक मुकाम हासिल किया हैं। भोजपुरी फिल्मों के जरिए अपनी दिलकश अदाओं से लाखों लोगों का दिल तो लूट चुकी हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों के जरिए लोगों पर अपना खूब जादू चलाया है। वो अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। 

एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, फोटो को देखकर लोग एक्ट्रेस के मां बनने के क्यास लगाने लगे है।लेकिन क्या सच में आम्रपाली दुबे मां बनने वाली हैं? नहीं ऐसी बात नहीं है। यह उनका लुक उनकी अपकमिंग फिल्म दाग: एगो लांछन से है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। 

https://www.instagram.com/p/CneFcr9vFgi/?hl=en

साथ ही इस तस्वीर को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने ये भी बताया कि फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। हालांकि इस तस्वीर के नीचे कमेंट कर कुछ यूजर्स आम्रपाली दुबे से ये भी पूछ रहे हैं कि वो कब शादी कर रही है। एक्ट्रेस फोटोज और वीडियोज से सोशल मीड‍िया पर सुर्ख‍ियां बटोरती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें:- अली फजल और ऋचा चड्ढा ने की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की शूटिंग पूरी

संबंधित समाचार