बरेली: मंत्री समेत भाजपा नेताओं का दबाव, मनोज सक्सेना ने कदम पीछे खींचे

बरेली: मंत्री समेत भाजपा नेताओं का दबाव, मनोज सक्सेना ने कदम पीछे खींचे

बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में निर्दलीय पर्चा भरने वाले भाजपा नेता और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। उनके पर्चा भरने के बाद भाजपा नेताओं में खलबली मची थी। मनोज के कायस्थ समाज से जुड़े होने से काफी स्नातक वोटर उनसे जुड़ा हुआ था। उनके मैदान में रहने से भाजपा प्रत्याशी को नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़ें- बरेली: 31 तक जिले में खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

इसलिए वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत अन्य नेताओं ने मनोज सक्सेना से नामांकन पत्र वापस लेने के लिए कहा। चौतरफा दबाव बनाने पर उन्होंने कदम चुनाव लड़ने से खींच लिए। मनोज सक्सेना ने बताया कि भाजपा हित में उन्होंने नामांकन वापस लिया है। अब चुनाव में भाजपा-सपा समेत 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 30 जनवरी को मतदान है। 9 नौ जनपदों की 52 विधानसभाओं के 169977 वोटर एमएलसी स्नातक का चुनाव करेंगे।

नाम वापसी के बाद ये प्रत्याशी डटे हैं
भाजपा से आवास विकास बुद्धि विहार-मझोला मुरादाबाद निवासी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, सपा से ग्रीन पार्क निवासी शिव प्रताप सिंह, निर्दलीय जवाहर पुरी रोजा के पास बदायूं निवासी विश्वनाथ, भारतीय कृषक दल से भाटन टोला मंडी शाहजहांपुर निवासी सुशील दीक्षित, आजाद समाज पार्टी से ग्राम पोस्ट रुस्तम नगर सहसपुर बिलारी मुरादाबाद निवासी रोमी सागर, निर्दलीय में नाधौस बहजोई चंदौसी, संभल निवासी ताज मोहम्मद, सोमवार का बाजार कस्बा बिलासपुर रामपुर निवासी ओमप्रकाश, माेहल्ला चौबे शहर तहसील बदायूं निवासी मोहित पांडेय, मियां सराय मदर पब्लिक स्कूल संभल निवासी फुरकान अली खां और वजाहत मैदान में रह गए हैं।

इतने वोटर हैं नौ जनपदों में
जनपद            कुल वोटर           पुरुष-महिला

बरेली                24246            15767-8479

पीलीभीत             8827            5822-3005

शाहजहांपुर          13320            8772-4548

बदायूं                  14748            9946-4802

रामपुर                 12248            7291-4957

बिजनौर                30649          18376-12273

मुरादाबाद             30324          18392-11932

अमरोहा                 22777           14396-8381

संभल                    12838             8022-4816

कुल                      169977          106784-63193

ये भी पढ़ें- कटरी ट्रिपल मर्डर: परमवीर समेत चार गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी

 

 

ताजा समाचार

2023 में 28.2 करोड़ लोग भूख से तड़पने को हुए मजबूर, गाजा में भीषण अकाल...UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
प्रयागराज: चिता की ठंडी राख पर हो रही सुकून की खेती, कछारी इलाकों में खेती कर चला रहे परिवार
शादी खूबसूरत मिलन है और बड़ी जिम्मेदारी भी : मीरा देओस्थले 
Unnao: घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट; पिता-पुत्री समेत चार गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती
चुनाव आयोग का एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन मामले में BJP और कांग्रेस को नोटिस...मांगा जवाब
यूपी रोडवेज का बड़ा फैसला, यात्रियों को सफर में मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं-पैसेंजर बोले-Good news