मथुरा : लूट का माल बरामद करने गई राया पुलिस पर बदमाश ने झोंका फायर, मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल
अमृत विचार, मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में एक लाख 65 हजार रुपए की लूट को अंजाम देने वाले 25000 रुपए के इनामी बदमाश को राया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ जब राया पुलिस माल बरामदगी के लिए जंगल में गई तो वहां बदमाश ने पहले से छिपाया तमंचा निकाला और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
एसपी देहात त्रिगुण बिनेस ने बताया कि तीन जनवरी 2022 को सुरीर में एक लाख 65 हजार की लूट हुई थी। पीड़ित ने इस मामले में सुरीर थाने में मुकद्मा दर्ज कराया। सोमवार को राया पुलिस को खबर लगी कि सुरीर में लूट करने वाला आरोपी राया थाना क्षेत्र के भूढा सानी निवासी शशिपाल पुत्र विजय सिंह उसके क्षेत्र में घूम रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम को राया पुलिस की सहायता के निर्देश दिए।
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 17, 2023
राया और स्वॉट टीम आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले आई। उसके कब्जे से पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद हुए। लूट में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी के लिए पुलिस उसे थाना राया क्षेत्रान्तर्गत मांट रोड पर ले गई। यहा शातिर ने जो तमंचा छुपाकर रखा था उसे निकाला और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पुलिस ने घायल शातिर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का लुटेरा है। उसके ऊपर मांट, अलीगढ़, हाइवे थानों में लूट के अलावा विभिन्न मामले दर्ज है।
ये भी पढ़ें : मथुरा: कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियों ने मुख्यमंत्री को लिखा खून से पत्र
