Kanpur News : कानपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, बार एसोसिएशन हॉल के बाहर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल।

कानपुर कचहरी में फर्जी वकीलों पर पुलिस द्वारा लगाम नहीं लगाने पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन हॉल के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

कानपुर, अमृत विचार। फर्जी वकीलों को बढ़ता देख कानपुर बार एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायिक कार्य ठप कर हड़ताल का एलान किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि फर्जी वकीलों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है।

अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर बार एसोसिएशन हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के कैसरबाग थाने में बंद अधिवक्ता की गाड़ी को कुछ फर्जी अधिवक्ता थाने के अंदर से ले गए थे।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे नाराज होकर लखनऊ बार एसोसिएशन ने हड़ताल किया। जिसका समर्थन सेंट्रल बार एसोसिएशन ने भी किया। वहीं, कानपुर कचहरी के साथ उन्नाव, कन्नौज, औरैया समेत अन्य जिलों में हड़ताल हुई।

 

संबंधित समाचार