Kanpur : पश्चिम जोन में हो रही लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, सात लाख का माल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस ने लूट के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

कानपुर के पश्चिम जोन में हो रही ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सात लाख रुपये का माल बरामद किया।

कानपुर, अमृत विचार। पश्चिम जोन के सचेंडी, कल्याणपुर, रावतपुर व बिठूर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट और छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। डीसीपी पश्चिम ने शातिरों पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि सचेंडी थाना क्षेत्र में बीते दिन लूट हो गई। इस पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस की टीमें तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर भीमसेन जाने वाली रोड पर पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।

रावतपुर, बिठूर, कल्याणपुर व सचेंडी थाना क्षेत्रों में मोबाइल लूट, चैन स्नैचिंग व छिनैती की 15-20 घटनाओं को अंजाम दे चुके। पुलिस ने शातिरों के पास से 12 लूटे गये मोबाइल, 2500 नगद, तीन तमंचा व कारतूस, दो बाइक व एक लोडर समेत सात लाख रुपये का माल बरामद किया। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

यह आरोपी गिरफ्तार

1- कृष्णा यादव निवासी गोल मंदिर मसवानपुर थाना रावतपुर
2- गौरव शुक्ला निवासी अर्मापुर स्टेट थाना अर्मापुर
3- करन यादव निवासी मसवानपुर बड़ा मंदिर के पास थाना रावतपुर
4- अभिजीत उर्फ गिलहरी निवासी मसवानपुर थाना रावतपुर
5- अभिषेक उर्फ चेला निवासी मसवानपुर थाना रावतपुर

ताबड़तोड़ घटनाओं ने पुलिस की उड़ा दी थी नींद

बीते कुछ दिनों में पश्चिम क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। लगातार मोबाइल लूट, चैन स्नैचिंग व छिनैती की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ कामयाबी लगी।

सूनसान इलाके रहते थे साफ्ट टारगेट

पकड़े गए शातिरों ने बताया कि वह लूट करने के लिए सूनसान इलाके तलाशते थे। लूट करने के लिए वह पहले से रेकी करने के बाद सूनसान इलाके में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

सचेंडी थाना प्रभारी प्रद्युम्न्न सिंह, उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप पलावत, उप निरीक्षक पवन प्रताप, उप निरीक्षक मनीष राना, उप निरीक्षक शिवप्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम पश्चिम जोन, कांस्टेबल संजय सर्विलांस टीम समेत अन्य पुलिसकर्मी। 

संबंधित समाचार