शाहजहांपुर: नगरपालिका की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाॅलिथीन बरामद
शाहजहांपुर। पाॅलिथीन पर बैन लगाए जाने के बावजूद कालाबाजारी कर पाॅलिथीन बिक्री में जुटे कारोबारी के गोदाम में गुरूवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने छापा मारा। टीम को यहां से भारी मात्रा में पाॅलिथीन बरामद हुई है। बरामद पाॅलीथीन को कब्जे में लेकर नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए और …
शाहजहांपुर। पाॅलिथीन पर बैन लगाए जाने के बावजूद कालाबाजारी कर पाॅलिथीन बिक्री में जुटे कारोबारी के गोदाम में गुरूवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने छापा मारा। टीम को यहां से भारी मात्रा में पाॅलिथीन बरामद हुई है। बरामद पाॅलीथीन को कब्जे में लेकर नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए और जानकारी जुटाने में लग गई है।
रोजा स्थित एक काॅलोनी में गली के अंदर पाॅलीथिन का बहुत बड़ा कारोबार कई सालों से हो रहा है। सितंबर 2019 में पाॅलिथीन पर बैन लगाया गया तो शहर में भी पाॅलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिस दौर में अधिकारी दुकान-दुकान हर रोज छापेमारी कर रहे थे। उस दौर में भी पाॅलिथीन के इस कारोबारी ने निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर जमकर पाॅलिथीन की बिक्री कर जमकर मुनाफाखोरी की।
एक शिकायत पर गुरूवार दोपहर नगर निगम की टीम रोजा स्थित कारोबारी के गोदाम पर पहुंच गई। छापेमारी के दौरान टीम को यहां भारी मात्रा में पाॅलिथीन मिल गई। नगर निगम की टीम मामले में कार्रवाई के लिए और जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि इस कारोबारी का पाॅलिथीन कारोबार रोजा के अलावा, केरूगंज, अजीजगंज, पुवायां, बंडा, खुटार आदि स्थानों पर चल रहा है।
