आज का राशिफल। 18 जनवरी, 2023
मेष
आज अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। जल्दबाज़ी और गुस्से के कारण काम खराब हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। परिवार में आपके सदगुणों की प्रशंसा होगी।
वृष
आज अनावश्यक खर्चों की चिंता मन में रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल न दें। आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
मिथुन
आज ऑफिस में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आप राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाएंगे। परिजनों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहने वाला है। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कर्क
आज जिम्मेदारियों के बोझ बढ़ सकता है। स्वार्थी व्यवहार के कारण प्रेमी जन आपसे खिन्न हो सकते हैं। मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे। आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। अपने खानपान व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह
आज अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में काम को लेकर नए अवसर मिल सकते हैं। आपको लोन और कर्ज लेने से बचना चाहिए। प्रेमी जन के साथ संबंध मधुर रहने वाला है।
कन्या
आज अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला
आज मनोरंजन की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। सॉफ्टवेयर और आईटी से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक
आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा। मेहनत में कमी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
धनु
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं।
मकर
आज शाम से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना हितकर होगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों की रुकावट दूर होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ
आज बॉस आपका प्रोत्साहन बढ़ाएंगे। अव्यवहारिक लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आप दिखावे के लिए धन खर्च कर सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें।
मीन
आज लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी शुरू करने के लिए समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है।
