बरेली : 40 हजार रुपए का लिया कर्ज, दे चुका 70 हजार, फिर भी आरोपी कर रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने काम के सिलसिले में दो लोगों से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। युवक ने ब्याज समेत रुपयों को वापस भी लौटा दिया। अब आरोपी युवक से और रुपए मांग रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, थाना शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी निवासी नबी हुसैन ने बताया कि उसने काम के सिलसिले में बहेड़ी के मवई निवासी दो लोगों से 40 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। 40 हजार रुपए के बदले में 70 हजार रुपए वह अब तक दे चुका है। लेकिन, अभी भी आरोपी उसे परेशान कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: फसलों पर पड़ रही मौसम की मार, बढ़ी किसानों की चिंता

संबंधित समाचार