बरेली: आज 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर कराएं कोविड वैक्सीनेशन, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो माह से केंद्रों पर कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इस वजह से वैक्सीन लगवाने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। पिछले दिनों कई प्रदेशों में कोरोना के पलटवार के बाद कोविड गाइडलाइन को एक बार फिर सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी को ध्यान में रखते हुए अब केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रशांत रंजन ने बताया कि मंगलवार देर शाम 31900 डोज कोवि-शील्ड वैक्सीन उपलब्ध हो गई। जिले में निर्धारित 31 स्वास्थ्य केंद्रों जिसमें समस्त सीएचसी-पीएचसी, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल समेत शामिल हैं। सुबह 8 बजे से 4 बजे तक केंद्रों पर जाकर कोविड वैक्सीनेशन कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: शोहदे ने बीच सड़क पर युवती का पकड़ा हाथ, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार