जर्मनी के चांसलर Olaf Scholz ने कहा- अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुला है यूरोप, भारत के साथ एफटीए करने की पूरी कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूरोपीय संघ के भीतर जर्मनी भारत के सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में एक है

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़

दावोस। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने कहा कि यूरोप अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुला है और वह भारत तथा कुछ दूसरे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ ने पिछले साल भारत के साथ एक एफटीए के लिए फिर से बातचीत शुरू की है। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच एक निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतों (जीआई) पर एक समझौते के लिए अलग से बातचीत चल रही है। यूरोपीय संघ के भीतर जर्मनी भारत के सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में एक है। 

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 2023 में यहां बुधवार शाम एक विशेष संबोधन में चांसलर ने कहा, ''हमने कनाडा, कोरिया, जापान, न्यूजीलैंड और चिली के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर सफलतापूर्वक बातचीत की है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं कि जल्द ही इसमें नए देश शामिल हों - भारत, इंडोनेशिया और कुछ दक्षिण अमेरिकी देश। उन्होंने कहा, हम अमेरिका के साथ औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक टैरिफ समझौते पर चर्चा करने के लिए भी तैयार हैं।'' यूरोपीय संघ भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 

वर्ष 2021 में कुल भारतीय व्यापार में इसकी लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। दूसरी ओर भारत यूरोपीय संघ का 10वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। शॉल्त्स ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील अर्थव्यवस्था बनाने की ओर बदलाव इस सदी का सबसे महत्वपूर्ण काम है और रूसी युद्ध के कारण यह प्रक्रिया तेज हुई है। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होन के कुछ महीनों के भीतर ही जर्मनी ने रूसी गैस, तेल और कोयले पर अपनी निर्भरता को खत्म कर दिया। 

उन्होंने कहा, ''खासतौर से सर्दियों को देखते हुए ऊर्जा की कमी की शुरुआती आशंका निराधार साबित हुई और हमने एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के साथ नई साझेदारी की है, जिससे हमारी निर्भरता कम हुई है।' आधुनिक आप्रवासन कानून के बारे में शॉल्त्स ने कहा, ''अगर हम एक अग्रणी औद्योगिक राष्ट्र के रूप में प्रतिस्पर्धी बने रहना चाहते हैं, तो हमें अनुभवी चिकित्सकों, योग्य इंजीनियरों और व्यापारियों की जरूरत है।'' चांसलर ने कहा कि जो लोग मेहनत करने के लिए तैयार हैं, उनका जर्मनी में स्वागत है। 

ये भी पढ़ें : मालदीव दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, कई समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता