
छत्तीसगढ़ : 'भारत जोड़ो यात्रा' में जशपुर की आदिवासी महिला की देशभर में धूम
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्ना पैंकरा इन दिनों पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत देश के कई हिस्सों में धूम मचाए हुए हैं। यूथ कांग्रेस ने पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में राहुल गांधी के साथ रत्ना पैंकरा के जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि पत्थलगांव के छोटे से गांव सुरूंगपानी से निकल कर रत्ना पैंकरा कन्याकुमारी से लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जगह-जगह राहुल गांधी के साथ रत्ना पैंकरा के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासी नेत्री रत्ना पैंकरा को गले लगाए हुए हैं।
वर्तमान समय में पूरा भारत बिखर रहा है, इसलिए भारत को जोड़ने के लिए राहुल गांधीजी ने भारत जोड़ने की मुहिम चलाई है।#BharatJodoYatra में शामिल छत्तीसगढ़ से यात्री रत्ना पैंकरा जी की अपील को सुनिए और भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार-प्रसार कीजिए। pic.twitter.com/ZzDrz6zYaw
— Congress (@INCIndia) October 21, 2022
पैंकरा ने बताया कि यह तस्वीर पंजाब से कश्मीर तक के कई शहरों में लगाई गई है। खासकर उन शहरों में जहां अभी यात्रा पहुंचनी है। रत्ना पैंकरा जशपुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। वर्ष 2020 के पंचायत चुनाव में पत्थलगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं। वे यात्रा की शुरुआत से ही राहुल गांधी के साथ हैं। आगामी 30 जनवरी को कश्मीर में इस यात्रा का समापन होना है।
ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में हर साल बन रहा है धान खरीद का नया कीर्तिमान: भूपेश बघेल
Comment List