Achha Sila Diya : नोरा फतेही ने राजकुमार राव को प्यार में दिया धोखा, लोगों को काफी पसंद आ रही दोनों की कमेस्ट्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोरा फतेही और अभिनेता राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज हो गया है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज हो गया है। राजकुमार राव और नोरा फतेही की जोड़ी पहली बार सिंगर बी प्राक के नए गाने 'अच्छा सिला दिया' में नजर आ रही है। इस गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। 

'अच्छा सिला दिया' में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं और उन्हें जान से मारने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन राजकुमार बच जाते हैं और फिर नोरा से अपना बदला लेते हैं। इस गाने में नोरा फतेही कभी रोती हुई तो कभी राजकुमार के प्यार में नजर आ रही हैं। इस गाने को जानी ने लिखा है और सिंगर बी प्राक ने गाया है। 

https://www.instagram.com/p/CnldBbHgb0O/

आपको बता दें कि एक्टर राजकुमार राव की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पसंदीदा अभिनेताओं की लिस्ट में होती है। उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग की दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। वहीं अब उनका नोरा फतेही के साथ नया गाना काफी शानदार लग रहा है। लोगों को दोनों की कमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं गाने की स्टोरी भी लोगों को बेहद अच्छी लग रही है। 

ये भी पढ़ें :  Pathaan : 'वह बेहतरीन एक्टर हैं और काफी कूल', शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण-जॉन अब्राहम की तारीफ में पढ़े कसीदे

संबंधित समाचार