आज का राशिफल: 07 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। वृष- आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। आपको …

मेष- आज आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

वृष- आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

मिथुन- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क- आज सफलता प्राप्ति का दिवस है। संतान उन्नतिशील रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

सिंह- आज आप रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या- आज आप अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। अन्यथा किसी रोग होने की संभावना है। दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के लिए श्रेष्ठ है।

तुला- आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगा।

वृश्चिकृ- आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे।

धनु- आज आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है घर या प्लाॅट खरीदना चाहें तो यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर- आज अपने कार्य में सफल होंगे। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

कुंभ- आज आपको संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नये घर में निवेश उत्तम रहेगा। घर-परिवार में मेहमान का प्रवेश होगा। यदि किसी विपक्षी से विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। सफलता मिलेगी।

मीन- आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुरतम रहेंगे और आप पूरा सहयोग भी करेंगे।