अयोध्या: सरयू तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मौन रहकर लगाई पुण्य की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। मौनी अमावस्या की तिथि शनिवार को पड़ने के कारण शनिवारी अमावस्या का अधिक महत्व मानते हुए श्रद्धालु सरयू में आस्था के गोते लगा रहे हैं। स्नान-दान के बाद मन्दिरो की तरफ रुख कर रहे हैं। नागेश्वर नाथ,कनकभवन, हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन और दान का सिलसिला जारी है।

Image Amrit Vichar(7)

पौराणिक मान्यता के अनुसार अयोध्या को सबसे बड़ा तीर्थ मानने वाले श्रद्धालु संगम स्नान के बाद सरयू स्नान को पुण्य अर्जन का सबसे बड़ा साधन मानते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये है। कुशीनगर से अयोध्या पहुंची श्वेता तिवारी ने कहा कि मौनी अमावस्या पर अपने परिवार के साथ स्नान करने आए हैं। यहां पर स्नान के बाद बहुत ही शांति प्राप्त हुई है।

सरयू तीर्थ पुरोहित घाट के आचार्य मोहन पांडे कहते हैं कि वर्ष में एक बार इस मौनी अमावस्या पर और मौन होकर स्नान करने से अनंत फल प्राप्त होता है। यह मुख्य रूप से प्रयागराज का मेला है। लोग आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। आज तिल के दान का विशेष महत्व होता है।

यह भी पढ़ें:-Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के ल‍िए उमड़े श्रद्धालु, लगाई पुण्‍य की डुबकी

संबंधित समाचार