Kanpur : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, ड्राइवर की हत्या करने के बाद लूट ली थी वैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर पुलिस ने वाछिंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वाछिंत व 25 हजार का इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व बाइक बरामद की।

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता पुलिस ने हत्या में वाछिंत व 25 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वैन बुक करके ड्राइवर की हत्या करके गाड़ी लूट ली थी। वह तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व बाइक बरामद की।

डीसीसी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि नौबस्ता के दयालपुरम निवासी रवींद्र पांडेय का बेटा आशुतोष (26) वैन चालक था। आरोपियों ने ओमनी वैन बुक करने के बहाने आशुतोष की हत्या करके वैन लूट लिया था। हत्या के बाद से ही आरोपी सुधीर फरार चल रहा था। बीती रात नौबस्ता पुलिस को सुधीर की क्षेत्र में होने की बात पता चली।

पुलिस ने हंसपुरम पहली पुलिया के पास घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सुधीर के पिता सुरेश को भी गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी सुधीर ने 26 अक्तूबर 22 को नौबस्ता बाईपास से एक ओमनी कार बांदा तेन्दुआरी के लिए 3500 रुपये में बुक कराई थी। इसके बाद ड्राइवर आशुतोष पांडेय की हत्या करने के बाद ओमनी गाडी लेकर बेचकर पैसा ले लिया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। 

 

संबंधित समाचार