CM योगी कर रहे हैं मंडल समीक्षा बैठक, Noida विधायक पंकज सिंह ने उठाई ये मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ मंडल के पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हैं मौजूद 

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे रहे। जिसमें मेरठ मंडल की समीक्षा चल रही है। मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के जनप्रतिनिधि इस बैठक में अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों से सीएम योगी को अवगत करा रहे हैं। बैठक में नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद है। पंकज सिंह ने सीएम योगी से जिले में हाईराइज़ सोसाइटी, लिफ्ट सम्बन्धी कानून और डूब क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन सम्बन्धी मांगों को उठाया है। साथ ही मेरठ मंडल में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों से सीएम योगी संवाद कर रहे हैं। 

बताते चलें कि सीएम योगी अभी तक यूपी के अयोध्या, आगरा, कानपुर सहित कई मंडलों की समीक्षा बैठक आयोजित कर चुके हैं। इनमें जनप्रतिनिधियों की समस्यकों और क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से वो जिम्मेदारों को करयोजना बनाने के निर्देश देते हैं।              
 
ये भी पढ़ें - लखनऊ में बोले भाजपा अध्यक्ष- केवल वोट नहीं, लोक कल्याण के लिए काम करती है BJP

संबंधित समाचार