Kanpur News : अवैध निर्माण धवस्त जेसीबी की क्षतिग्रस्त, मकान मालिक ने तोड़ा शीशा, एसीपी बोले- होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में अवैध निर्माण गिराने पहुंची जेसीबी को लोगों ने किया क्षतिग्रस्त।

Kanpur News कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास सत्यम विहार में अवैध निर्माण गिराने पहुंचे जेसीबी में लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध कर हंगामा काटा।

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत आवास विकास एक सत्यम विहार में अवैध निर्माण को धवस्त किया गया। इस दौरान लोहे की रॉड मारकर लोगों ने जेसीबी का शीशा तोड़ दिया। घटना से अफरातफरी मची रही। कार्रवाई का लोगों ने विरोध करके जमकर हंगामा काटा। 

आवास विकास परिषद की बिल्डिंग के सामने सत्यम विहार में शुक्रवार सुबह आवास विकास की टीम अवैध निर्माण गिराने पहुंची। बिल्डिंग मालिक ने जेसीबी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया। इस दौरान बवाल की आशंका के मद्देनजर मौजूद पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को हिरासत में ले लिया।

आवास विकास परिषद ऑफिस के सामने ही कई महीनों से रोक के बावजूद एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अभिषेक राज दल बल के साथ अवैध निर्माण गिराने पहुंचे। बिल्डिंग मालिक ने टीम की रोक कागज दिखाने की बात कही।

इसके बावजूद आवास विकास के बुलडोजर ने बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया। आक्रोशित बिल्डिंग मालिक ने लोहे की रॉड से जेसीबी के शीशे को तोड़ दिया। जिससे ड्राइवर घटना में बाल-बाल बच गया। अवैध तरीके से बनी पास की बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि तहर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना से हड़कंप मचा रहा।

संबंधित समाचार