अयोध्या: समस्याओं को लेकर किसानों ने लगाई पंचायत, उठाई ये मांग
अयोध्या, अमृत विचार। निजी नलकूपों पर मीटर न लगाने, अघोषित विद्युत कटौती सहित कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर मासिक पंचायत की। पंचायत में पहुंचे अधिशासी अभियंता द्वितीय, जिला गन्ना अधिकारी व एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि गन्ना कांटा बाबुओं की ओर से जबरदस्ती एक कुंतल गन्ना व 160 रुपये किसानों से लिया जा रहा है। साथ ही चीनी मिल एक प्रतिशत की बजाय चार प्रतिशत की कटौती कर रहा है, जो उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा व अभयराज ब्रह्मचारी ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2 माह बीतने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने मांग कि है कि गन्ना मूल्य कम से कम 500 रुपया प्रति कुंतल की किया जाए। जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, राम गणेश मौर्य ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस अवसर देवी प्रसाद वर्मा, केशव राम यादव, संतोष, राजेश, राजकुमार, रामू चंद, रामगोपाल, रामबचन, रवि शंकर, मनीराम, जगन्नाथ, बैजनाथ, उर्मिला निषाद व लालती देवी सहित कई किसान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Big News:अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर
