अयोध्या : विश्वविद्यालय में सैन्य हथियारों से रूबरू हुए छात्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में डोगरा रेजीमेंट सेंटर भारतीय सेना द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल द्वारा किया गया।

इस सैन्य प्रदर्शनी में 5.40 एमएम यूवीजी एल गन, .9 एमएम पिस्टल, 51 एमएम मोर्टार, 7.62 एमएम एके-47 रायफल, 7.62 एमएम एलएमजी, नेविगेशन सिस्टम, टोही द्रोण, मल्टी राकेट बैरल गन नाइट विजन डिवाइस हेड प्रोजेक्टर हल्मेट सहित आधुनिक संचार प्रणाली संयत्र का प्रदर्शन किया गया।

इसमें डोगरा रेजीमेंट सेना द्वारा विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं को सैन्य उपकरणों से परिचित कराया गया। कुलपति ने कहा कि भारतीय सेना अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित है। यह युवाओं को देश के प्रति अपने दायित्वों को बोध कराता है।  मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो जसवंत सिंह, प्रो एस एस मिश्र, प्रो नीलम पाठक, प्रो हिमांशु शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोलीं राज्यपाल, नये समाज में लड़कियां बढ़ रही आगे

संबंधित समाचार