संभल: मौसेरे भाई के घर पहुंची युवती का पंचायत ने कराया निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

संभल, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती निकाह करने के लिए मौसेरे भाई के घर पहुंच गई। रिश्तेदार युवती को अपने घर ले गए और पंचायत की। पंचायत में लोगों ने युवती और मौसेरे भाई का निकाह करा दिया।

चन्दौसी क्षेत्र की युवती का असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते के मौसेरे भाई के बीच प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों एक-दूसरे के घर भी आते जाते थे। करीब एक साल पहले दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए तो प्रेम संबंध का राज खुल गया। तब मामले को लेकर रिश्तेदारों की पंचायत हुई। इसमें दोनों का निकाह कराने की बात रखी गई। 

कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए युवक के परिजन भी निकाह के लिए सहमत हो गए। निकाह करने के लिए युवती पक्ष से एक साल का समय मांगा। गुरुवार को युवती मौसेरे भाई के घर पहुंच गई और निकाह करने की जिद करने लगी। गांव में यह बात फैली तो युवती के दूसरे रिश्तेदार भी पहुंचे। रिश्तेदार किसी तरह युवती को समझाकर अपने घर ले गए। फिर पंचायत हुई और शुक्रवार रात युवती और युवक का निकाह करा दिया गया।

ये भी पढ़ें- संभल: तहेरे-चचेरे भाइयों ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार