आज का राशिफल। 22 जनवरी, 2023
मेष
आज नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है।
वृष
आप साधु प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा। नई तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद संवाद के बल पर दूर कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे।
मिथुन
आज पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। घर में आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी। नए प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें।
कर्क
आज आपको एक बड़ा पद सौंपा जा सकता है। परिवार में सभी लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। जॉब व व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय पूर्व ही निपटा लेंगे। अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे।
सिंह
आज व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। आपके मस्तिष्क में कुछ बेहतरीन रचनात्मक आइडियाज़ आएंगे। इसका प्रयोग आप नए स्टार्टअप के लिए भी कर सकते हैं।
कन्या
आज का पूरे दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहेंगे। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में काम ज्यादा न होने के बाद भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनाएंगे।
धनु
आज लोन संबंधित मामले उलझने की आशंका है। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। अपने मन की बातें साझा करने से बचें। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं। कब्ज के रोगियों को परेशानी होगी।
मकर
आज कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है। परिजनों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।
कुंभ
आज पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। दिखावे में धन खर्च करेंगे।
मीन
आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की संभावना है। घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी योजना सफल होगी।
