बेरूत विस्फोट में अब तक 149 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। लेबनान के ओरियंट ली-जॉर नामक समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।  मीडिया रिपोर्ट में इससे पहले मृतकों की संख्या 137 बताई जा रही थी। लेबनान की राजधानी बेरूत के …

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। लेबनान के ओरियंट ली-जॉर नामक समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।  मीडिया रिपोर्ट में इससे पहले मृतकों की संख्या 137 बताई जा रही थी।

लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर मंगलवार शाम को हुए भीषण विस्फोट के कारण करीब आधा शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। विस्फोट के कारण 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लेबनान के अधिकारियों ने कहा है कि पोत पर यह भीषण धमाका 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुआ था, जो असुरक्षित तरीके से पोत के एक गोदाम में रखा गया था।

लेबनान विस्फोट मामले में बेरूत पोत के निदेशक समेत 16 गिरफ्तार
दोहा लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट के मामले में पोत के निदेशक हसन कोरायतेम समेत कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एलबीसी रेडियो प्रसारक ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोरायतेम के मुताबिक उसे पोत में भारी मात्रा में विस्फोटक रखे जाने की जानकारी थी लेकिन इसके खतरे को लेकर वह अनजान था। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर मंगलवार शाम को हुए भीषण विस्फोट में अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5000 से अधिक घायल हुए हैं। लेबनान के अधिकारियों ने कहा है कि पोत पर यह भीषण धमाका 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुआ था, जो असुरक्षित तरीके से पोत के एक गोदाम में रखा गया था।

बेरुत विस्फोट मामले में बंदरगाह के 16 कर्मचारी गिरफ्तार
लेबनान की राजधानी बेरुत में दो घातक विस्फोटों के मामले में राजधानी के बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्फोटों में कम से कम 149 लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार शाम को सैन्य न्यायाधिकरण के सरकारी आयुक्त जज फादी अकीकी ने कहा कि अब तक 18 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है, जिसमें बंदरगाह और सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ-साथ हैंगर में रखरखाव के प्रभारी लोग भी शामिल हैं जहां विस्फोटक सामग्री वर्षों से रखा हुआ था। इस बीच, बेरुत के पहले इन्वेस्टिगेटिव जज गसान ओयुदैत ने बंदरगाह के सात अधिकारियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय जारी किया।

संबंधित समाचार