UP: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ( BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज 22 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को सूबे के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित कुल 700 लोग मौजूद रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। उसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव का सत्र होगा। तीसरे सत्र में संगठन की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें:-आज प्रदेश बीमारू नहीं बल्कि देश की प्रगति का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है: जयवीर सिंह

संबंधित समाचार