इस शख्स ने किया चौकाने वाला दावा, बोला- 2023 में होगी एलियन से जंग

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

लंदन। क्या आप लोग टाइम ट्रैवल की कहानियों पर भरोसा करते अगर कोई आपसे पूछे क्या एलियंस होते है तो आप क्या जवाब देंगे। एक इंसान ने दावा किया है कि वो साल 2869 से आया है और  वह यहा तक टाइम ट्रैवल करके आया है।

time

इसके साथ ही वह भविष्य के बारे में सब कुछ जानता हैं। उसका कहना है कि साल 2023 में एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी। समुद्र में ऐतिहासिक खोज होंगे। साथ ही भयानक तबाही वाले भूकंप आएंगे। एलियन और इंसानों की जंग पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक होगी।

01_07_2018-alien_attack_18146742

इस इंसान ने अपने टिकटॉक पर प्रोफाइल का नाम बेयॉन्डटाइमट्रैवलर (beyondtimetraveller) रखा है।  प्रोफाइल पर लिखा है- सभी को चेतावनी देता हूं कि मैं एक असली टाइम ट्रैवलर हूं। यहां इस साल होने वाली बड़ी घटनाओं का संक्षिप्त ब्योरा दे रहा हूं। ये भी  टाइम ट्रैवलर ने बताया कि अमेरिका पर तो बहुत बड़ी आपदा आएगी। उसने तारीखों की लिस्ट भी जारी की है। 

  • 18 मार्च 2023 को अलास्का के विसिलर में 8.1 तीव्रता का भूकंप आएगा। भयानक तबाही होगी।
  • 26 जून 2023 प्रशांत महासागर में ब्लू व्हेल से बड़ा जीव मिलेगा। वह 350 फीट लंबा होगा।
  • 01 अक्टूबर 2023 को Goloth नाम की प्रजाति दिखेगी। जो इंसानों से बहुत ज्यादा बुद्धिमान होगी।

इसके बाद ही एलियन और इंसानों के बीच अंतरिक्षीय लड़ाई शुरू होगी। टाइम ट्रैवलर ने कहा कि एलियन आ रहे हैं हमारी तरफ। इस टिकटॉक क्लिप पर कमेंट करने वाले भी अलग-अलग विचार रख रहे हैं. एक ने मजाक किया कि ऐसा लग रहा है कि साल 2023 बहुत अच्छा होने वाला है। एक ने कहा कि ये चीजें मैं साल 2021 से देख रहा हूं।

नरा

यह रहस्यमयी टिकटॉकर पहला व्यक्ति नहीं है, जो इस तरह के दावे कर रहा है और भी लोग इस तरह के दावे पहले कर चुके हैं। इसके अलावा एक अन्य टिकटॉकर, जिसका प्रोफाइल timevoyaging है, उसने कहा था कि साल 2023 में ही इंसानों का सामना अपने से ज्यादा इंटेलिजेंट जीवों से होगा।

ये भी पढ़ें : Video: बच्चे को बचाने के लिए भिड़ गई साही, तेंदुए की हालत हुई खराब, लोग बोले- 'ये तो Z+ की सुरक्षा है'

 

 

संबंधित समाचार