दिल्ली में लोगों को ठगने का आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दवा उत्पाद बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू निवासी हिमांशु गौतम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ठगी के शिकार एक पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे एक 'फार्मा कंपनी' से एक संदेश और फोन आया था जिसमें अस्पतालों को दवा की आपूर्ति करने का दावा किया गया था। 

ये भी पढे़ं- राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र में सोमवार को देंगे अभिभाषण

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी हिमांशु ने शिकायतकर्ता को उत्पादों का ऑर्डर देने के लिए राजी किया। इसके एवज में शिकायतकर्ता ने उसे 94,000 रुपये का भुगतान किया। हालांकि पैसे दिए जाने के बाद उत्पादों की खेप शिकायतकर्ता के पास नहीं पहुंची। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने उस नंबर के सभी विवरणों का विश्लेषण किया, जिसके जरिए आरोपी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और उसके ठिकाने का पता लगाया जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। 

ये भी पढे़ं- मेघालय विधानसभा चुनाव: 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा