आज का राशिफल। 23 जनवरी, 2023
मेष
आज दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ाएंगे।
वृष
आज व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। संतान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। दांपत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव हो सकता है। आनंद और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन
आज आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बैंकिंग से जुड़े लोगों को काफी काम करना पड़ेगा। परिवार में मंगल कार्यों की रूपरेखा बन सकती है।
कर्क
आज सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। मनपसंद नौकरी ढूंढ रहे हैं तो प्राप्त हो सकती है। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह
आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगाएं। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें। धन के मामले में निराशा हाथ लग सकती है।
कन्या
आज थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। घर पर अच्छा समय बिताएंगे। काफी प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे।
तुला
आज आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुए काम को बना लेंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाए। नया निवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज साझेदारी के कार्यों के लिए समय उत्तम है। बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे। धार्मिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होंगे।
धनु
आज भीड़भाड़ में जाने का जोखिम न उठाएं। विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें।
मकर
आज बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में स्थायित्व देखने को मिलेगा। बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वस्त रहेंगे। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेंगा है।
कुंभ
आज किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझाएं। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। व्यापार में नया अनुबंध मिल सकता है। परिजनों के प्रति स्नेह में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।
मीन
आज अनावश्यक यात्रा करनी पड़ेगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें। बेरोजगार लोगों को जॉब के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने में लगे रहेंगे। इससे मन का बोझ हटेगा।
