Goa : दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट में धमाका, गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी (गोवा)। मापुसा के डांगुई कॉलोनी में दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। इस धमाके में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। 

गोवा के मापुसा में एक रेस्टो-बार में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका व्यक्त की है कि धमाका शायद सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, धमाका पणजी से करीब 9 किलोमीटर दूर दांगुई कॉलोनी के एक आवासीय परिसर में स्थित भोजनालय में हुआ। 

रविवार को तड़के हुए इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह विस्फोट सिलेंडर फटने के कारण हुआ। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि घटना के समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था। 

फोरेंसिक विशेषज्ञों और बम का पता लगाने तथा उसे निष्क्रिय करने वाले दस्तों की टीमों ने मौके की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने सोमवार को कहा कि जांच की जा रही है जिसके पूरे होने के बाद ही व्यापक जानकारी मिल सकेगी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ये एक छोटा सा हादसा हुआ था। वहां किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। इस तरह के जो हादसे हो रहे हैं उसकी जांच राज्य आपदा प्रबंधन कर रही है। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई कर रहे हैं।

गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने कहा, हमें मापुसा शहर के एक रेस्टोरेंट और बार में ब्लास्ट की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फट गया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें : स्वामी प्रसाद की टिप्पणी पर मचा घमासना, VHP नेता बोले- पागलखाने में भर्ती कराया जाए

संबंधित समाचार