मध्य प्रदेश : बड़वानी जिले के सात नगरीय निकाय चुनाव में छह में भाजपा ने बहुमत हासिल किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में आज घोषित परिणामों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात में से छह स्थानों पर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भाजपा ने बड़वानी तथा सेंधवा नगरपालिका के अलावा अंजड़, खेतिया, राजपुर और पानसेमल नगर परिषदों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। बड़वानी जिले की पलसूद नगर परिषद में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने विजयी उम्मीदवारों तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें : किताब हिस्ट्री ऑफ INA में बंद राज़ अब तक राज़ ही हैं, जीवन से जुड़े कुछ पहलू अब तक नहीं आए सामने

संबंधित समाचार