Video : बागेश्वर धाम सरकार का 'चमत्कार', मुस्लिम महिला ने किया ऐलान, मैं हिन्दू धर्म करूंगी स्वीकार

Video : बागेश्वर धाम सरकार का 'चमत्कार', मुस्लिम महिला ने किया ऐलान, मैं हिन्दू धर्म करूंगी स्वीकार

रायपुर। बागेश्वर धाम सरकार की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही है। विवादों के बाद बागेश्वर महाराज के ये कथा सुर्खियों में। शनिवार को बागेश्वर महाराज ने एक बार फिर से दिव्य दरबार लगाया था। इस दिव्य दरबार में एक मुस्लिम महिला भी पहुंची थी। दिव्य दरबार में मुस्लिम महिला ने बाबा का चमत्कार देखा तो हैरान रह गई। मुस्लिम महिला ने मंच से ही हिन्दू धर्म अपनाने की घोषणा कर दी। महिला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। महिला ने कहा कि सनातन धर्म श्रेष्ठ है। उसने कहा कि हिन्दू धर्म में भाई और बहन की शादी नहीं होती है। ये धर्म सभ्यता वाला समाज है। महिला का नाम सुल्ताना है।

महिला ने कहा कि सनातन धर्म श्रेष्ठ है क्योंकि तीन तलाक बोल देने से पति और पत्नी का रिश्ता खत्म नहीं होता है। महिला की बात सुनकर मंच में मौजूद लोग बाबा की जयकार लगाने लगे। महिला ने बाबा के दिव्य दरबार में अर्जी लगाई थी। बाबा ने एक बार फिर से बिना बताया महिला की समस्या को पेपर में लिख दिया। बाबा का यह चमत्कार देखकर महिला प्रभावित हो गई।

बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में शनिवार को ओडिशा के तीन लोगों ने धर्म वापसी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा करते हैं। मंच से ही बागेश्वर महाराज ने इन सभी का स्वागत किया। इससे पहले दिव्य दरबार में महाराज ने अनेक भक्तों की अर्जी सुनी। उनकी समस्याओं को पूछे बिना ही पहले से ही कागज पर लिखकर रखा और समाधान करने के लिए बागेश्वर बाबा पर विश्वास रखने कहा।

नागपुर में अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक श्‍याम मानव ने आरोप लगाया था कि बागेश्वर महाराज अंधविश्वास फैला रहे हैं। आरोप लगाया कि मेरी चुनौती के दो दिन पहले ही महाराज यहां से भाग गए। इस चुनौती का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस क थी। उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा था कि आरोप लगाने वाले लोगों का रायपुर में स्वागत है। मैं दिव्य दरबार में जवाब दूंगा।

इससे पहले शुक्रवार को बागेश्वर धाम सरकार ने पत्रकारों को अपनी सिद्ध शक्ति का लाइव डेमो दिया था। उन्होंने मंच से एक पत्रकार का नाम लेकर पुकारा था। उसके बाद उन्होंने उसके भाई भतीजी से जुड़ी जानकारी सबके सामने रखी थी। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे।

ये भी पढ़ें : Bageshwar Dham Sarkar : एक युवा संत इतना मशहूर कैसे हो गया? कौन हैं बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री