रिया के ED के सामने पेश होते ही सुशांत की बहन श्वेता ने की पोस्ट, अंकिता ने किया कॉमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उनकी यह पोस्ट सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के बाद आई। भगवान शिव की एक पेंटिंग के साथ श्वेता ने अपने सत्यापित फेसबुक …

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उनकी यह पोस्ट सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के बाद आई। भगवान शिव की एक पेंटिंग के साथ श्वेता ने अपने सत्यापित फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, “किसी ने कहा है कि दूसरे के साथ खिलवाड़ करते समय सावधान रहें, क्योंकि आप नहीं जानते कि आध्यात्मिक दुनिया में उसकी रक्षा कौन कर रहा है। हर हर महादेव..”

उनके इस अपडेट के साथ अंकिता लोखंडे ने भी रिएक्ट किया है। अंकिता ने हाथ जोड़ने का इमोजी बनाया है और लिखा है- प्रेयर्स।

बता दें कि 31 जुलाई को ईडी ने रिया और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। यह मामला कथित रूप से दिवंगत अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपये के “संदिग्ध लेनदेन” से संबंधित है।

इसी मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह 11:50 बजे रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थीं।

संबंधित समाचार