Route Diversion in Kanpur : आज से बदला रामादेवी से नौबस्ता जाने वाला ट्रैफिक, यहां से निकाले वाहन
Route Diversion in Kanpur कानपुर में 25 दिनों तक बदला रहेगा यातायात।
Route Diversion in Kanpur कानपुर में रामादेवी से नौबस्ता जाने वाला ट्रैफिक आज से बदला रहेगा। रेलवे लाइन बिछाने का काम होने के कारण करीब 25 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा।
कानपुर, अमृत विचार। Route Diversion in Kanpur रामादेवी से नौबस्ता की ओर जाने वाले ऊपर गामी मार्ग के नीचे रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इसके कारण रूट का डायवर्जन सोमवार से 25 दिनों तक प्रभावी रहेगा। यह रूट निर्माण के चलते पूरी तरह से आम लोगों के लिए बंद रहेगा, जिससे यहां से लोग कतई न गुजरें।
नियमों का पालन करते हुए डायवर्जन वाले मार्ग से सावधानी पूर्वक निकलकर गंतव्य की ओर जाएंगे किसी को कोई समस्या आने पर यायाताय निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
यह होगा मार्ग परिवर्तन
- रामादेवी चौराहे से कोई भी वाहन नौबस्ता की तरफ नहीं जा सकेगा। यह वाहन मनोज इंटरनेशनल चौराहा पीएसी मोड होते हुए श्याम नगर बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
- प्रयागराज की तरफ से अहिरवां से फ्लाईओवर से आने वाले वाहन और लखनऊ से हाईवे के ऊपर से आने वाला वाहन रामादेवी रेलवे पुल से बाय मुड़कर सर्विस लेन से आगे बढ़ेगा और 200 मीटर आगे जाकर पुनः दाहिने मुड़कर फ्लाईओवर में अपनी लेन में जा सकेगा।
- लखनऊ से आने वाला यातायात और प्रयागराज से आने वाला यातायात ऊपर जाने वाले फ्लाईओवर से सीधा जा सकेगा। लेकिन रामादेवी चौराहे के ऊपर 200 मीटर सर्विस लेन में डायवर्ट होकर पुनः अपनी लाइन में हाईवे से आगे इटावा और आगरा की तरफ जा सकेगा।
