Kanpur News : विवादों के बीच प्रो. विनय पाठक ने दोबारा संभाला CSJM कुलपति का चार्ज, बाहर तैनात रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रो. विनय पाठक ने सीएसजेएमयू कुलपति का चार्ज संभाला।

विवादों से घिरे छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय पाठक ने सोमवार को दोबारा चार्ज संभाला। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने दो बार बैठके कीं। सीएसजेएमयू के बाहर पुलिस तैनात रही।

कानपुर, अमृत विचार। विवादों से घिरे छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. Vinay Pathak ने सोमवार को दोबारा चार्ज संभाला। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने लगातार दो बैठके कीं। कुलपति भले ही वह फरार चल रहे थे और सीबीआई जांच भी चल रही है। अभिलेखों की मानें तो वीसी पाठक लिखा-पढ़ी में अवकाश पर गए थे।

छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय पाठक पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा था। मालूम हो कि प्रो. पाठक और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ 31 अक्तूबर 2022 को लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच पहले एसटीएफ फिर सीबीआई को सौंप दी गई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक आम चर्चा थी कि वीसी फरार हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी के अभिलेखों में वीसी पाठक अस्वस्थ्य होने के कारण छुट्टी पर चल रहे थे। वर्तमान समय में मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सुत्रों की मानें तो अब कुलपति पर लगे आरोपों में अब क्लीनचिट देने की तैयारी है।

संबंधित समाचार