आज का राशिफल। 24 जनवरी, 2023

आज का राशिफल। 24 जनवरी, 2023

मेष

आज अपनी सफलता से आप संतुष्ट रहेंगे। जहां भी रहेंगे वहां का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नए काम को लेकर मन में आशा के भाव अंकुरित होंगे।

वृष

आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। दिमाग में चंचलता हावी रहेगी। काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कटु आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आय सीमित ही रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। धैर्यवान रहें और सतर्क रहें।

कर्क

आज बच्चे आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वह आपका साथ नहीं देगा। आपके काम में लोग गलतियां निकालेंगे। किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी।

सिंह

आज सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जाएंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध बेहद मधुर रहेंगे। व्यापार को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या

आज मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय अपनी योजनाओं की ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

तुला

आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपसे द्वेष रखने वालों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए ऐसा कोई काम न करें जिससे आप लोगों के निशाने में आएं। अपनी शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग न करें। शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनंद उठाएंगे।

वृश्चिक

आज आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियां उत्पन्न होंगी। व्यवसाय में ज्यादा फेरबदल करने से बचें। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु

आज योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए हितकर सिद्ध होगा। समय पूरी तरह से पक्ष में है। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे। जॉब में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकता है। प्रेम संबंधओं की मर्यादा बनाएं रखें।

मकर

आज आत्मकेंद्रित होने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं।

कुंभ

आज सभी कार्य धीमी गति से होंगे। ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के समय बिताना अच्छा लगेगा।

मीन

आज पूर्व में की गई गलती दोबारा दोहरा सकते हैं। व्यापार में अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्ट नहीं रहेंगे। शरीर में कफवृद्धि के कारण थोड़ी असहजता महसूस करेंगे। कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियां आपके साथ हो सकती हैं।