Uttar Pradesh Weather : यूपी के कई जिलों में हो रही बारिश, बढ़ सकती है ठंड
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल रात से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फ़बारी के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान जताया है। 25 जनवरी को प्रदेश बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं।
ये भी पढ़ें -UP Foundation Day : CM योगी आदित्यनाथ ने दी उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई
