Uttar Pradesh Foundation Day: महाराष्ट्र से जुड़ा है उत्तर प्रदेश दिवस का Connection, जानें कैसे 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। आज उत्तर प्रदेश दिवस है, इसको लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियों ने अपनी बधाइयाँ प्रेषित की हैं। इस बार भी स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश में तीन दिवसीय कार्यक्रम की खास तैयारियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने की शुरुआत की कहानी भी दिलचस्प है। प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक की पहल पर 2018 में उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई थी। अब इस आयोजन को काफी भव्य तरीके से मनाया जाने लगा है। लेकिन बहुत काम लोगों को मालूम है कि उत्तर प्रदेश दिवस का देश के महाराष्ट्र राज्य से बड़ा कनेक्शन है। 

ब्रिटिश शासनकाल में 1902 में नॉर्थवेस्ट प्रोविंस का नाम बदलकर यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध किया गया था। आगे चलकर शॉर्टकट में इसे यूपी कहा जाने लगा। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत की जगह इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने की शुरुआत पहले महाराष्ट्र में हुई थी। प्रदेश से जुड़े लोगों ने महाराष्ट्र में 24 जनवरी 1989 को इसकी शुरुआत की थी। हालांकि इसे लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति भी जताई थी और उसका कहना था कि इस दिन को महाराष्ट्र में मनाए जाने का क्या मतलब है।

सबसे पहले यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने प्रदेश की तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार को यूपी दिवस मानाने को लेकर प्रस्ताव भेजा था मगर प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी। बाद में राज्य में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार का गठन होने पर गवर्नर ने एक बार फिर राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा। योगी सरकार ने राज्यपाल के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का फैसला किया। साल 2018 से ही इस दिन को स्थापना दिवस के तौर पर उत्तर प्रदेश में मनाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें -Republic Day Parade : लखनऊ में शुरू हुआ फुल ड्रेस Rehearsal

संबंधित समाचार