इटावा : शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से किया किनारा, कही ये बात   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर विरोध और तेज हो गया है। वहीं सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि रामचरित मानस पर दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत बयान है। शिवपाल ने कहा उनका व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का बयान नहीं है हम लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। 

उन्होंने कहा क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान के आदर्शों पर चल रहे हैं भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे, भाजपा के लोग भगवान राम को ही बेच रहे हैं। शिवपाल ने केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बड़बोले हैं मैनपुरी के उपचुनाव में भी आए थे हमारे क्षेत्र की जनता ने उनको सबक सिखा दिया है, आगे भी उनको बताएंगे कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है। उन्होंने कहा इनके बड़े बोल पर मैनपुरी की जनता ने सबक सिखाया है, अब यूपी की जनता आगे वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। 

ये भी पढ़ें -Breaking News: स्वामी प्रसाद पर लखनऊ में FIR दर्ज, रामचरित मानस पर दिया था विवादित बयान

संबंधित समाचार