नैनीताल: नहीं मिली बस, टैक्सी चालकों की पौ बारह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को रोडवेज कर्मियों की पूरे प्रदेश में हड़ताल के चलते जगह-जगह यात्री परेशान रहे वही नैनीताल में भी हड़ताल का खासा असर देखने को मिला।

इस दौरान नैनीताल से हल्द्वानी,काठगोदाम,ज्योलिकोट बलदियाखान व भवाली भीमताल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का भारी फजीहत झेलनी पड़ी।जिसके चलते लोगो को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। जिसके लिए यात्रियों को बसों के मुताबिक टैक्सियों में दुगना किराया देने पर मजबूर होना पड़ा।

रविवार को रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते भीमताल वह हल्द्वानी से नैनीताल कार्यालयों पहुंचने वाले लोगों को रोडवेज के मुताबिक दोगुना किराया देकर आना पड़ा तो वही शाम को घरों को वापसी के दौरान तल्लीताल बस अड्डे पर टैक्सियों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ा।

संबंधित समाचार