video: लड़के ने ऐसी घुमाई कमर देखने वाले बोले- नोरा का छोटा भाई लग रहा है, प्रतिभावान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करते रहेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक डांसर मुख्यता बेली को हिलाकर, इसके लचीलेपन से दिलचस्प डांस मूव्स दिखाते हैं।

ये डांस फॉर्मेट मध्य पूर्वी कला का रूप है, जिसने दुनिया भर के लोगों के बीच अपार लोकप्रियता हासिल की है। ट्विटर यूजर कावेरी ने एक परफेक्ट कैप्शन के साथ इस वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि, "वह इसमें बहुत अच्छा है!" वीडियो की शुरुआत में बेली डांसर, छत पर खड़ा दिखाई देता है जो जल्द ही अपने हैरतंगेज डांस मूव्स दिखाना शुरू कर देता है। इस वीडियो को हो सकता है आप कई बार लूप में देखना पसंद करें।

युवक के बेली डांस के इस वीडियो (Belly Dance Video) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। बेली डांस के इस वीडियो को हाल ही में ट्विटर पर शेयर किया गया है और पोस्ट किए जाने के बाद से, क्लिप को 1.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

लोगों ने वीडियो पर अपने रिएक्शन देते हुए तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस नोरा फतेही से इसकी तुलना करते हुए लिखा है कि, “नोरा का छोटा भाई लग रहा है, प्रतिभावान!"

ये भी पढ़ें : एलिवेटेड नहीं स्टंट रोड कहिए, कार खड़ी कर युवती ने बनाई रील, कटा 17 हजार का चालान

संबंधित समाचार