मथुरा में रोड शो के साथ शुरू हुआ उत्तर प्रदेश दिवस
मथुरा, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम बीएसए कॉलेज के मैदान में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन बल्देव विधायक पूरन प्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ मनीष मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।
यह भी पढ़ें- मथुरा: वृंदावन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया साढ़े चार लाख की चोरी का खुलासा
इस दौरान जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में निवेश एवं रोजगार पर आधारित रोड शो, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, लाभार्थी कार्ड, छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र आदि का वितरण, कृषि तकनीकों एनं उन्नत प्राकृतिक कृषि विषय पर संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं, उद्यमी सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति सौरांगी शर्मा तथा ब्रज के लोकगीतों की प्रस्तुति अरुण गोविल द्वारा दी जाएगी।
मंगलवार को प्रथम दिन बीएसए कॉलेज से विशाल रोड शो निकाला गया जो कि भूतेश्वर तिराहे से वापस कॉलेज पहुंचा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउड एवं समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टालों का अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में दो महिलाओं की गोद भराई के साथ ही दो शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।
साथ ही मथुरा के चंदन सिंह, समीर, बल्देव से विष्णु सिंह को मोटर ट्राईसाइकिल, लक्ष्मी, रानी एवं बासमती को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता अरुण गोविल एवं कुमारी गौरांगी शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता कुश्ती में प्रथम स्थान पर आई नीलम चौधरी तथा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता एथलेटिक्स की विजेता कुमारी नेहा राघव को सम्मानित किया गया।
इस दौरान राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक यशवंत सिंह राठौर, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र, डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य आदि मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- मथुरा: वृंदावन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया साढ़े चार लाख की चोरी का खुलासा
