मथुरा: वृंदावन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया साढ़े चार लाख की चोरी का खुलासा
चोरी गई नगदी में से साढ़े तीन लाख रुपये किए बरामद, सोमवार को मंदाकिनी निवासी डॉक्टर की ऑफिस में हुई थी चोरी
मथुरा, अमृत विचार। वृंदावन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर क्षेत्र में हुई साढ़े चार लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई रकम में से तीन लाख पचास हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है। साथ ही तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।
वृंदावन कोतवाली की मंदाकिनी कॉलोनी स्थित डा0 हरीबाबू शर्मा के कार्यालय से 23 जनवरी को चोर साढ़े चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चोर की सुरागकशी में जुट गई। मंगलवार की सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी करने वाला व्यक्ति माल सहित रुकमिणी बिहार गेट गोल चक्कर डिवाइडर के पास से किसी का इंतजार कर रहा है।
💢थाना वृन्दावन जनपद मथुरा💢
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) January 24, 2023
➡️पुलिस द्वारा चोरी का सफल अनावरण कर चोरी के रुपयों सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
🔸बरामदगी का विवरण🔸
1.350,000/- रुपये (तीन लाख पचास हजार रुपये)
2.कैश बाक्स
3.एक अदद तमन्चा .315 बोर नाजायज मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर pic.twitter.com/CZcSZMNg3j
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को वहां एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे टोक तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी, कैश बॉक्स, तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम जैत थाना क्षेत्र के गांव सुनरख निवासी प्रेम सिंह पुत्र स्व, विजय सिंह बताया। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि पूछताछ में उसने डॉ. हरीबाबू के यहां साढ़े चार लाख रुपये की चोरी करना स्वीकार किया है। साथ ही एक लाख रुपये उसने खर्च कर दिए हैं। बाकी के रुपये पुलिस ने बरामद कर लिये हैं।
ये भी पढ़ें- मथुरा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर DM-SSP ने अधिकारियों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ
