हरदोई की चेतना को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, लोगों ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर निवासी चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य समारोह उप्र दिवस पर लखनऊ में आयोजित किया गया। चेतना शुक्ला को यह अवार्ड कोविड काल मे सहयोग व महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।

युवा कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाला यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया। इसमें पचास हजार रुपये की धनराशि का चेक व विवेकानंद जी की ट्रॉफी दी गई है। राज्यपाल ने अंग वस्त्रपहना कर व मुख्यमंत्री ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर अलंकृत किया। 

चेतना ने अपने निजी व्यय पर कारोंना काल मे सेवा कार्य किया। महिला सशक्तिकरण में योगदान समय समय पर प्रदान किया। चेतना के सम्मानित होने से जिले का गौरव बढ़ने के साथ ही उनके सहयोगियों में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: 14 लाख की नगदी सहित 20 लाख की गृहस्थी जलकर राख

संबंधित समाचार