शाहजहांपुर: कोराना योद्धाओं को स्वास्थ्य विभाग नहीं दे पा रहा सैलरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद में जहां कोरोना महामारी की मार झेल रहा है वहीं कोरोना को मिटाने में जुटे योद्धा आर्थिक बदहाली झेलने को मजबूर है। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया जहां कोरोना पॉजिटिव होकर अस्पताल में भर्ती है। कर्मचारियों को एक साल से एरिया नहीं मिला है। वहीं, वेतन भी दो महीनें से नहीं मिला …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद में जहां कोरोना महामारी की मार झेल रहा है वहीं कोरोना को मिटाने में जुटे योद्धा आर्थिक बदहाली झेलने को मजबूर है। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया जहां कोरोना पॉजिटिव होकर अस्पताल में भर्ती है। कर्मचारियों को एक साल से एरिया नहीं मिला है। वहीं, वेतन भी दो महीनें से नहीं मिला है। स्वास्थ विभाग के तमाम कर्मचारी जो संविदा पर कार्यरत हैं ऐसे ही कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना में लगाई गई है।

चाहे वह क्वरांटीन सेंटर हों या कोविड अस्पताल हर जगह स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन इन कर्मचारियों को वेतन देने के लिए विभाग के बाबू के पास ना तो टाइम है। ना ही बजट। और तो और इन कर्मचारियों का एक वर्ष पुराना एरियर भी बाबुओं की हवाली की भेंट चढ़ा हुआ है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों पर प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि पांच फीसदी होती है। पूरे वर्ष का एरियर इनको मार्च 31 तक भुगतान कर दिया जाता है। विडंबना यह है कि 2019 मार्च का एरियर अभी तक कोरोना योद्धाओं को दिया नहीं गया है। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों और बाबू से संपर्क किया जाता है तो बजट ना होने का हवाला देकर टरका देते हैं।

हालांकि एरियर ना देने के पीछे वजह कुछ और ही है। वैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी जिले में अनाथ की तरह कार्य कर रहे हैं। सरकार तो जिला कार्यक्रम प्रबंधक के निर्देशों और उनके हिसाब से करते हैं लेकिन वेतन के लिए उन्हें सीएमओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

बाबू हिला वाली के चक्कर में पुराना योद्धाओं के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वहीं विभाग के मुखिया कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बाबू के पास अच्छा बहाना है इस समय साहब है नहीं फाइल पर दस्तखत कौन करेगा। लेकिन अन्य आवश्यक और कुबेर संबंधित आर्थिक दस्तावेजों पर दस्तखत किए जा सकते हैं तो फिर कर्मचारियों की सैलरी पर दस्तखत करने के लिए आखिर इन बाबुओं को कौन सा मुहूर्त चाहिए। योद्धा कोरोना संक्रमित निकल चुके है।

संबंधित समाचार