आज का राशिफल। 25 जनवरी, 2023

आज का राशिफल। 25 जनवरी, 2023

मेष

आज कोई बड़ा लक्ष्य आप प्राप्त कर सकते हैं। पुराने रुके हुए मामलों में प्रगति होगी। जूनियर्स के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जाएगी। धार्मिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं।

वृष

आज आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। भूमि-संपत्ति से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ होगा। रेस्टोरेंट के व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।

मिथुन

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। भरोसेमंद लोगों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी। संतान को शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। विवाह से जुड़े मामलों का समाधान प्राप्त होगा।

कर्क

आज व्यापार में पूंजी निवेश से लाभ प्राप्त होगा। एक से ज्यादा काम हाथ में न लें। दांपत्य संबंधोंे में परेशानी आ सकती है। किसी प्रियजन से बहस हो सकती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।

सिंह

आज किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज विदेश से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के नए तरीके अपनाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

तुला

आज वैवाहिक संबंधों में मधुरता आयेगी। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी कम होगी। विवाहयोग्य जातकों को विवाह के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है।

वृश्चिक

आज कोई मूल्यवान वस्तु गुम होने की आशंका है। अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। बड़े निर्णय लेते समय आपको व्यवहारिक रहना होगा। त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश फलदायी रहेगा।

धनु

आज आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। ऑफिस में बॉस प्रशंसा करेंगे। बदनदर्द की शिकायत हो सकती है। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा।

मकर

आज बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेते रहें। नौकरीपेशा लोग नई जॉब का विचार बनाएंगे। संतान के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। कारोबार में नई डील कर सकते हैं। किसी से अनावश्यक बहस हो सकती है।

कुंभ

आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। तकनीकी संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। घर में मेहमान आ सकते हैं।

मीन

आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।

 

Related Posts