Alaya Apartment Collapse: 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, फील्ड में उतारे गए Sniffer Dog  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के वजीर हसन रोड पर अलाया अपार्टमेंट हादसे में रेस्क्यू का काम 18 घंटे से लगातार जारी है। इसमें अब तक तकरीबन 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिसमें से दो महिलाओं की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। ये दोनों महिलाएं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर और उनकी पत्नी उज्मा हैदर हैं। मौके पर बचाव के काम में अब स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है। मौके पर अब किसी भी तरह की कोई हलचल किसी व्यक्ति के जिन्दा होने की नहीं के बराबर है। इसको पुख्ता करने और मलबे में शायद अब भी कोई दबा हो इसको पुख्ता करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीम स्निफर डॉग्स की मदद ले रही हैं। बताते चलें कि मंगलवार शाम को अलाया अपार्टमेंट की इमारत भरभराकर गिर गयी थी। चार मंजिला इस इमारत में 12 फ्लैट हैं।

ये भी पढ़ें -Alaya Apartment Collapse: सपा प्रवक्ता की पत्नी का भी हुआ निधन, मां ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम

संबंधित समाचार