बरेली कॉलेज के पूर्व शिक्षक डा. प्रदीप जोशी बने यूपीएससी के नए चेयरमैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शिक्षक रहे प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरैमन नियुक्ति किए गए हैं। वर्ष 2015 से पहले यूपीएससी के सदस्य के रूप में सेवाएं देते आ रहे हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी नियुक्ति …

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शिक्षक रहे प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरैमन नियुक्ति किए गए हैं। वर्ष 2015 से पहले यूपीएससी के सदस्य के रूप में सेवाएं देते आ रहे हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी की पढ़ाई कानपुर से हुई है। चार भाईयों में उनके एक भाई दीप जोशी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तैनात हैं। प्रदीप कुमार रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के डीन भी रहे हैं। बरेली कॉलेज के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दीं। यहां से वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन रहे। इसके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विभिन्न समितियों में भी कार्यरत रहे हैं।

1977 में कानुपर से किया पीजी
प्रोफेसर जोशी ने वर्ष 1977 में कानुपर विश्वविद्यालय से कॉमर्स में पीजी की डिग्री ली और यहीं से पीएचडी की। उनके भाई दीप जोशी बताते हैं कि पिता जी सेना में थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह हम लोगों की पढ़ाई के लिए कानुपर आए थे।

संबंधित समाचार