‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर DM ने दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ
किया। 

राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों, छात्र/छात्राओं, कर्मचारियों को ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ के अवसर पर अपने मताधिकार का उपयोग सभी निर्वाचनों में आवश्यक रूप से करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने नये मतदाताओं सुमित पटवा, नजिया खातून, मंतिशा बानो, अताली आदि को मतदाता पहचान पत्र का वितरण भी किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनिरीक्षण में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ क्रमशः ममता देवी, सुमन सिंह, बृजदीप प्रताप, हरीओम त्रिपाठी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

इसके साथ ही उन्होंने आयोजित प्रतियोगिताओ में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । स्पर्श राजकीय इण्टर काॅलेज महोखर के छात्र मुकुल कुमार एवं दिव्यांगजन आईकाॅन जितेन्द्र कुमार के द्वारा मतदान गीत की बेहतर प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, प्राचार्या डाॅ.दीपाली गुप्ता, एसडीएम सदर सुरभि शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण,विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक,छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -बांदा में स्थापना दिवस पर हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

संबंधित समाचार