बांदा में स्थापना दिवस पर हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुबह मैराथन दौड का शुभारम्भ किया। मैराथन दौड महोखर चौराहे से सर्किट हाउस होते हुए चिल्ला रोड तक कुल 4 किलोमीटर तक आयोजित की गयी। मैराथन दौड में अपर जिलाधिकारी वि/रा उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकरी न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य लोंगो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


ये भी पढ़ें -Breaking News: मंत्री नंदी को एक साल की सजा, 10 हजार का लगा जुर्माना

संबंधित समाचार