आज का राशिफल। 26 जनवरी, 2023

आज का राशिफल। 26 जनवरी, 2023

मेष

आज समाज में आपका प्रभाव कम हो सकता है। अपने विचारों को संतुलित रखें। काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। मन में थोड़ी-बहुत दुविधा की स्थिति रहेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। प्रतिद्वंद्वी आपको चुनौती दे सकते हैं। गूढ़ विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृष

आज घरेलू खर्चों को कम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक यात्राएं हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। कारोबार में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन

आज जॉब में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। अपने काम की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देंगे। अपने निर्णयों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क

आज आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। आपको बदनामी झेलनी पड़ेगी। मन में नकारात्मक विचार और अज्ञात भय व्यापात हो सकता है। किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए।

सिंह

आज कारोबार को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारियों के व्यवहार के कारण परेशानी होगी। करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहने वाले हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

कन्या

आज अपने भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

तुला

आज आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर होंगे। काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक

आज नई विधा सीखने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। फाइनेंस से जुड़ी समस्याओं का निवारण कर लेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के वातावरण में शांति का माहौल रहेगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा।

धनु

आज आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें। किसी बड़े कार्य को लेकर परेशानी दूर होगी। व्यवसाय में जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है। धन अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो सकता है।

मकर

आज मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। आप वही काम करेंगे जिसको लेकर काफी उत्साहित रहते हैं।  शाम के समय आप मूवीज और वेब सीरीज का आनंद उठाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा।

कुंभ

आज अपने मन की बातें सब से शेयर न करें। लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं। यदि वाहन चला रहे हैं तो अपने पेपर्स पूरे रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी हो सकती हैं।

मीन

आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। व्यापार की चुनौतियां दूर हो सकती हैं। आप लोगों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे। लोहा और शराब कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है। 

 

Related Posts