लखनऊ: सड़कों पर दौड़ेगी हवा से चलने वाली बाइक
लखनऊ, अमृत विचार। पेट्रोल डीजल के बाद अब सड़कों पर हवा से चलने वाली बाइक भी दौड़ेगी। जी हां ये कमाल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध राजधानी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज ने कर दिखाया है। कॉलेज के महानिदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हवा …
लखनऊ, अमृत विचार। पेट्रोल डीजल के बाद अब सड़कों पर हवा से चलने वाली बाइक भी दौड़ेगी। जी हां ये कमाल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध राजधानी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज ने कर दिखाया है। कॉलेज के महानिदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हवा से चलने वाली इंजिन(मोटर बाइक) के लिये 10 वर्षों के लगातार प्रयास व विश्व के अनुशंधानो के परीक्षणोपरांत वाणिज्यक उपयोग के लिए पेटेंट, भारत सरकार की ओर से जारी कर दिया गया है।
डा. भरत राज सिंह ने बताया कि अब वह भारत मे स्थापित कम्पनियों जैसे बजाज, होन्डा, रोयल-इन-फील्ड, महिंद्रा व महिंद्रा तथा टाटा आदि से सम्पर्क कर जन-आकांक्षाओं के अनुरूप हवा से चलने वाली मोटर-बाइक को यथाशीघ्र प्रक्षेपित करायेंगे। प्रो. सिंह ने यह भी बताया कि उनके इस शोध को विश्वस्तर पर एक बड़ी उप्लब्धि के रूप में सराहना प्राप्त हुई है। वह इस कार्य के लिए अपनी पत्नी मालती सिंह व परिवार के साथ डा. ओंकार सिन्ह व प्रो दुर्ग सिह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
