मुरादाबाद : 'आरम्भ है प्रचंड' गीत... छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध
छात्राओं ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया...गणेश वन्दना की
मुरादाबाद, अमृत विचार। आरआरके स्कूल में 74वां गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांधा। इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्या बंदना छावड़ा ने ध्वजारोहण व तिरंगे को सलामी देकर किया गया | इसके बाद चारों हाउस एमरेल्ड, रूबी, टोपाज, सफायर के छात्र-छात्राओं में मार्च पास्ट से तिरंगे को सलामी दी।

माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। छात्राओं ने गणेश वन्दना की। वही छात्राओं द्वारा 'लक्ष्य न ओझल होने पाए' गीत पर समूह गान की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण व कविता के माध्यम से अपने विचार भी प्रस्तुत किये गये।

'आरम्भ है प्रचंड' गीत पर नृत्य की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी गई । बसंत पंचमी के इस पावन त्यौहार को मनाते हुए अध्यापिकाओं द्वारा सरस्वती माता की सुन्दर स्तुति की गई। अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम का संचालन दाक्षी कौशिक व पारुल ने किया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देश भक्ति गीत
